दिल्ली: कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।उन्होंने भारत जोड़ों यात्रा के 48 दिनों के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा की इन 48 दिनों में 50 संस्थाएं है जो राहुल गांधी से मिले है और उनके साथ चले है उन्होंने कोई दस्तावेज पेश नही किए है लेकिन चले है। इन संस्थाओं ने अपनी समस्याएं राहुल गांधी के सामने रखी।
कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया,
"आज भारत जोड़ो यात्रा का 48वां दिन है, इन 48 दिनों में 7 दिन विश्राम के दिन थे।
भारत जोड़ो यात्रा 41 दिन सड़क पर थी, इन 41 दिनों में करीब 1270 कि.मी. हम पूरा कर चुके हैं"
"पिछले 48 दिनों में भारत जोड़ो यात्रा 4 राज्यों से गुजरी है
परसों 50वां दिन होगा, जब भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना के महबूबनगर जिले से शुरू होगी।"
"कर्नाटक में राहुल गांधी जी ने 48 दिनों में 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 31 अक्टूबर को हैदराबाद में 5 वां प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। पिछले 48 दिनों में 4 विशाल रैली को राहुल जी ने संबोधित किया और 35 छोटे-छोटे जनसभाएं की "
"तेलंगाना में अगले 11 दिनों में 8 जिले और कवर होंगे; उसके बाद हम महाराष्ट्र के नांदेड़ आएंगे और महाराष्ट्र में करीब 16 दिन यात्रा रहेगी।
उसके बाद यात्रा मध्यप्रदेश, राजस्थान उत्तर प्रदेश में रहेगी, आगे भी हम ऐसे ही सूचित करते रहेंगे"
"भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से मिल रहे हैं, हर मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।
इस दौरान ज्यादातर संस्थाओं की तरफ से किसानों का मुद्दा उठाया गया, किसान पीड़ित है, शोषित है"
"एक तिहाई भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो चुकी है और जिस रफ्तार से हम जा रहे हैं तो मैं उम्मीद करता हूं कि हम 20 फरवरी तक कश्मीर पहुंच जाएंगे। हो सकता हम इससे पहले भी पहुंच जाए। 20-25 फरवरी के बीच में भारत जोड़ो यात्रा पूरा हो जाएगी"
